shdxkisuidiusgiydsiaugdiysatidubsaikgd
साक्षी बोलीं- हॉरर किलिंग का डर दिखाती थी मां, ऐसी बातों से ही बढ़ी मेरी हिम्मत साक्षी ने बताया कि जयपुर में पढ़ाई के दौरान जब मम्मी मेरे पास रहने गई तो वह मुझे बहुत डराती थीं. अखबार में नेगेटिव ख़बरें दिखाती थीं कि कैसे किसी बागी लड़की को घर वाले मार देते हैं. वो मुझे हॉरर किलिंग का डर दिखाती थी. इसके बाद ऐसी बातों से मेरी हिम्मत बढ़ गई. और मैं वही करने लगी जिसका डर ये लोग दिखाते थे. Photo- Aajtak aajtak.in नई दिल्ली, 12 जुलाई 2019, अपडेटेड 18:26 IST वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आई बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी अपने पति अजितेश कुमार के साथ शुक्रवार को आजतक के स्टूडियो पहुंचीं. उन दोनों ने अपनी आपबीती बताई. इस दौरान अजितेश के पिता भी स्टूडियो में पहुंचे. इस दौरान आजतक के स्टूडियो से विधायक राजेश मिश्रा के पास भी फोन लगाया गया. पहले तो उन्होंने थोड़ी देर बात करके और बेटी को खुश रहने का आशीर्वाद देकर फोन काट दिया. इसके बाद जब उनसे दोबारा संपर्क किया गया तो उन्होंने बेटी साक्षी से थोड़ी बात की. हालांकि उन्होंने...